ISRO का पहला सोलर मिशन Aditya-L1सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, बढ़ा अनंत आसमान की ओर

चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद आज इसरो ने सूर्य मिशन Aditya-L1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से आदित्य-L1 मिशन को आज 11.50 बजे लॉन्च किया गया। लॉन्चिंग के बाद राकेट का पहला, दूसरा और तीसरा चरण सफल रहा।
भारत का यह पहला सौर मिशन सूर्य और पृथ्वी के बीच मौजूद L1 पॉइंट पर पहुंचने के लिए 125 दिन लेगा। ये 125 दिन 3 जनवरी 2024 को पूरे होंगे।अगले लगभग चार महीनों में करीब 15 लाख किलोमीटर की यात्रा कर यह L1 पॉइंट तक पहुंचेगा।

अगर मिशन सफल रहा और आदित्य स्पेसक्राफ्ट लैग्रेंजियन पॉइंट 1 पर पहुंच गया, तो नए साल में इसरो के नाम ये बड़ी उपलब्धि होगी। लैग्रेंजियन पॉइंट 1 धरती से सूरज की दूरी का मात्र 1% है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *