2024 से पहले NDA और विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, किसके साथ कौन, आज तस्वीर होगी साफ

नई दिल्‍ली: 

2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए तमाम राजनीतिक दल जुट गए हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से अपने गुट की मज़बूती के लिए काम शुरू हो चुका है. 26 विपक्षी दलों की बेंगलुरु में दो दिन की बैठक हो रही है. कल अनौपचारिक महौल में तमाम दल एक-दूसरे से मिले. इसमें सोनिया गांधी, ममता बनर्जी, मल्लिकार्जुन खरगे, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम विपक्षी नेता शामिल हुए. एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज इस बैठक में शामिल हो रहे हैं.

इस बीच आज दिल्ली में NDA के सभी 38 दलों की बैठक हो रही है. कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि सभी 38 दल इस बैठक में शामिल होंगे. ये बैठक आज शाम 5 बजे से दिल्ली के अशोक होटल में होनी है.

NDA के सभी 38 दल…
1.  बीजेपी (Bhartiya Janta Party)
2. एआईएडीएमके (All India Anna DMK)
3. शिवसेना (Eknath Shinde faction)
4. एनपीपी (National People’s Party Meghalaya)
5. एनडीपीपी  (Nationalist Democratic Progressive Party)
6. एसकेएम  (Sikkim Krantikari Morcha)
7.जेजेपी (Jannayak Janta Party )
8. आईएमकेएमके (Indiya Makkal Kalvi Munnetra Kazhgam)
9.  एजेएसयू  (All Jharkhand Students Union)
10.आरपीआई  (Republic Party of India)
11. एमएनएफ (Mizo National Front)
12. तमिल मानिल कांग्रेस  (Tamil Manila Congress)
13. आईपीएफटी (Tripura)
14. बीपीपी  (Bodo People’s party)
15. पीएमके (Patali Makkal Kacchi)
16. एमजीपी (Mahasthravadi Gomantak Party)
17. अपना दल
18. एजीपी  (Assam Gana Parishad)
19. राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी  (paras)
20. निशाद पार्टी Nishad Party
21. यूपीपीएल (United People’s party Liberal Assam)
22. एआईआरएनसी (All India NR Congress Pudduchery)
23. शिरोमणि अकाली दल संयुक्त  (Dhindhsa)
24. जनसेना (Pawan Kalyan)
25. एनसीपी (Nationalist Congress Party Ajit Pawar)
26. लोक जनशक्ति पार्टी ( Ram Vilas Paswan)
27. एचएएम (Hindustani Awam Morcha Jeetan Ram Manjhi)
28. आरएलएसपी(Rashtriya Lok Samta Party  Upendra Kushwaha)
29. एसबीएसपी  ( Suheldev Bhartiya Samaj Party Om Prakash Rajbhar)
30. बीडीजेएस (Kerla)
31.  केरल कांग्रेस  (Thomas)
32. जीएनएलएफ (Gorkha National Liberation Front)
33. जनाधिपति राष्ट्रीय सभा (Janathipathya Rashtriya Sabha)
34. एनपीएफ (Naga People’s Front)
35.यूडीपी (United Democratic Party)
36. एचएसडीपी (Hill State Democratic Party)
37. जनसुराज शक्ति पार्टी (Maharashtra)
38. प्रहार जनशक्ति पार्टी (Maharashtra)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *